Wed. Jun 24th, 2026

अमिताभ ने आधी रात हनुमान सहस्त्र पूजन की दिखाई झलक…

अमिताभ ने रात 2:40 बजे हनुमान सहस्त्र पूजन की दिखाई झलक...
खबर शेयर करें..

अमिताभ ने आधी रात हनुमान सहस्त्र पूजन की दिखाई झलक…

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई। अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं। हालांकि, अधिकतर ऐसा होता है कि उनकी बात लोगों के पल्ले नहीं पड़ती। पहली बार उन्होंने जो पोस्ट किया है, उसे पढ़कर लोगों ने कहा है- पहली बार आपका पोस्ट समझ के लायक मिला है।

अमिताभ बच्चन ने आधी रात 2:40 मिनट पर हनुमान सहस्त्र पूजन की झलक दिखाई है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फूलों की ढेर के बीच गणपति बप्पा और हनुमान जी की मूर्ति दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- टी 5779, हनुमान सहस्त्र पूजन। बता दें कि हनुमान सहस्त्र पूजन (या हनुमान सहस्रनाम) भगवान बजरंगबली के एक हजार पावन नामों का जाप है। अमिताभ ने रात 2:40 बजे हनुमान सहस्त्र पूजन की दिखाई झलक...

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कहते हैं कि ये उनकी पूजा करने की एक अत्यंत शक्तिशाली और विस्तृत विधि है। मान्यता यही है कि ये पूजन हनुमान जी की कृपा, साहस, मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। धर्म पर आस्था रखने वालों का कहना है कि इसके पाठ से मानसिक तनाव दूर होता है और साधक को शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त होती है।

इन सबके अलावा भूत-प्रेत, ऊपरी बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जाओं का भी नाश होता है। इतना ही नहीं, ज्योतिषियों के मुताबिक, यह कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और मंगल दोष के प्रभावों को कम करने में बहुत कारगर माना जाता है। अब आधी रात को किए गए अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपने मन की बात कही है और हाथ जोड़ लिए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg