Breaking
Wed. May 13th, 2026

‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ ने लहराया भारत का परचम

आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ ने लहराया भारत का परचम
खबर शेयर करें..

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 कैलिफोर्निया// बेवर्ली हिल्स में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में एस.एस. राजामौलि की तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ ने भारत का परचम लहराकर इतिहास रच दिया। ऑस्कर के बाद सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में इस फिल्म के गीत ‘नाटू-नाटू’ को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की ट्रॉफी से नवाजा गया। ‘आरआरआर’ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के 80 साल के इतिहास में ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है।

इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भी नामांकन मिला था, लेकिन यहां अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ ने बाजी मारी। राजामौलि अपनी पत्नी रमा के साथ अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए। फिल्म के प्रमुख कलाकार भी मौजूद थे। ‘नाटू-नाटू’ के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, जबकि गीतकार चंद्राबोस हैं। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में भी शामिल है।

solar pinal
solar pinal
आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ ने लहराया भारत का परचम
संगीतकार एम.एम. कीरवानी
      यह भी पढ़ें: ON THE SPOT: तहसीलदार और BEO पर गिरी गाज, शिकायत मिलते ही CM ने तत्काल हटाने का दिया आदेश

बहुत ही खास उपलब्धि। मैं ’आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई देता हूं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

नरेंद्र मोदी, पीएम

इस बार ये रहे विजेता
ड्रामा फिल्म द फैबलमैंस
म्यूजिकल/कॉमेडी द बैनशीस आइरिशेरिन
निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग(द फैबलमैंस)
विदेशी फ़िल्म अर्जेंटीना 1985
अभिनेत्री  कैट ब्लैंशेट (टार)
अभिनेता ऑस्टिन बटलर (एल्विस)
मूल गीत नाटू-नाटू (आरआरआर)
संगीत जस्टिन हुर्वित्ज (बेबीलॉन

आप भी देखे.. नाटु-नाटु..

 

हिंदी वर्जन..

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg