भारत के खिलाफ आतंकियों को पनाह दे रहा पाकिस्तान
⭕ अमरीकी संसद की रिसर्च से खुलासा
अंतराष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 वाशिंगटन // अमरीका का डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन भले ही पाकिस्तान से पीगें बढ़ा रहा हो लेकिन अमरीकी कांग्रेस की कमेटी ने आतंकियों को पनाह देने की पाक की करतूतों को फिर से बेनकाब कर दिया है।

अमरीकी कांग्रेस की रिसर्च यूनिट ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान की जमीन से भारत और खासकर कश्मीर में कई आतंकी संगठन अब भी सक्रिय है। इनमें मुंबई में 26/11 हमला करने वाला लश्कर-ए-तैयबा और 2001 में संसद पर हमला करने वाला जैश-ए-मोहम्मद, हरकत-उल जिहाद इस्लामी, हरकत उल-मुजाहिदीन और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन शामिल है।
ये भारत की सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बने हुए है। इस रिपोर्ट से भारत के इस कथन को बल मिला है कि पाक आतंकियों का पोषक है। दक्षिण एशिया विशेषज्ञ के, एलन क्रोनस्टाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पाक को ‘विशेष चिंता का देश’ घोषित किया था यह दर्जा अभी भी कायम है। रिपोर्ट का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति से अवगत कराना है। ![]()
पाकिस्तान में अभी 14 आतंकी समूहरिपोर्ट में पाकिस्तान में पांच श्रेणियों में 14 आतंकी संगठन सक्रिय बताए गए हैं जो दुनिया भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। भारत में सक्रिय 5 संगठनों के अलावा अलकायदा व आइएस जैसे वैश्विक, अफगान केंद्रित, घरेलू और शिया विरोधी संगठन शामिल हैं। |
पाक के ‘एक्शन’ का नहीं कोई असर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2014 में पाकिस्तान की सशस्त्र लड़ाकों को खत्म करने की कार्ययोजना के बावजूद इन्हें समाप्त नहीं किया जा सका। अमरीका और संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी घोषित संगठन अब भी पाकिस्तान में सक्रिय हैं।
Pakistan is harbouring terrorists against India: source : partika


