Mon. Jul 13th, 2026

नदी में तैरता मिला चार दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव

नदी में तैरता मिला चार दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव
खबर शेयर करें..

नदी में तैरता मिला चार दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुम्ही और दपका के बीच बहने वाली लमानीन नदी में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने नदी के पानी में एक बुजुर्ग महिला का शव तैरते हुए देखा। मृतका की पहचान ग्राम कुम्ही निवासी 60 वर्षीय मंगनी बाई चंद्रवंशी के रूप में हुई है जो पिछले चार दिनों से लापता थीं।

मछुआरों ने दी ग्रामीणों को सूचना

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास एक मछुआरा लमानीन नदी के किनारे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक अर्धनग्न शव पर पड़ी। मछुवारे ने तत्काल इसकी सूचना गांव के प्रमुख लोगों और अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर खैरागढ़ पुलिस पहुंच जाँच में जुट गई। तब गांव के ही एक महिला के गायब होने की जानकारी सामने आई। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

26 मार्च से लापता थी महिला

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुम्ही की मंगनी बाई मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। बीते गुरुवार, 26 मार्च 2026 को वह बिना बताए घर से कहीं निकल गई थीं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता न चलने पर खैरागढ़ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

नदी में तैरता मिला चार दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरता मिला चार दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डायल 112 के जवान मौके पर पहुंच शव को सुरक्षित घेरे में ले लिया गया है। और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को सूचित किया । उनकी उपस्थिति में साक्ष्य जुटाने के बाद ही शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg