Thu. Jul 23rd, 2026

LPG सिलेंडर सस्ता होने के साथ ही बदले कई नियम भी..

खबर शेयर करें..

नेशनल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // नए वित्त वर्ष के पहले दिन LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है. आज से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये कम हो गए हैं. सरकार ने आम जनता को राहत दी है. महिला दिवस के मौके पर पिछले महीने सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया था.

कोलकाता में LPG सिलेंडर 32 रुपये सस्ता हुआ है. मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में 30.50 रुपये की कटौती हुई है. एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है. घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है.

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

IOC के मुताबिक 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में आज से अब 1764.50 रुपये का मिलेगा. पहले 1795 रुपये का था. कोलकाता में अब 1911 रुपये की जगह 1879.00 रुपये में मिलेगा. मुंबई में अब 1717.50 रुपये का हो गया है, पहले 1749 रुपये का था. चेन्नई में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1930.00 रुपये में मिलेगा.

 

गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपये हो गया हैं. जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है. पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.50 रुपये पर आ गया है. घरेलू सिलेंडर के रेट 829 रुपये है. पटना में भी सिलेंडर सस्ता हुआ है. कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये हो गया है. घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 901 रुपये में मिलेगा.

 

लोकसभा चुनावों के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती से थोड़ी राहत मिलेगी. मार्च में महिला दिवस के दिन सरकार ने घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला था. मार्च महीने में 6 महीने में दूसरी बार LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी. रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी के बाद सरकार ने 9 मार्च को घरेलू सिलेंडर के रेट 100 रुपये और कम कर दिए. घरेलू सिलेंडर 14 किलो वाला दिल्ली में 803 रुपये का हो गया. आज भी यह इसी रेट पर मिल रहा है.

 

सस्ता हुआ हवाई ईंधन

OMCS ने हवाई ईंधन की कीमतों में भी कटौती कर दी है. हवाई ईंधन की कीमतों में करीब रु 502.91/किलो लीटर की राहत मिल गई है. वहीं, पिछले महीने 624.37/ किलो लीटर के हिसाब से कीमतों में इजाफा हुआ था. आज से हवाई ईंधन की नईं कीमतें लागू हो गई हैं.

 

इंश्योरेंस सेक्टर में बदला नियम

इंश्योरेंस सेक्टर में भी आज से बड़ा बदलाव हुआ है. 1 अप्रैल से पॉलिसी सरेंडर पर सरेंडर वैल्यू इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके कितने सालों में पॉलिसी को सरेंडर किया. वहीं इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने तय किया है कि 1 अप्रैल से बीमा कंपनियां सभी बीमा पॉलिसी इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी करेंगी.

 

गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा

आज से इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है. सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है. 22,500 रुपए तक की सब्सिडी इस स्कीम के तहत दी जाती थी.

 

न्यू टैक्स रिजीम

नई टैक्स रिजीम को आज से सरकार ने डिफॉल्ट कर दिया है. अगर आपको पुरानी टैक्स रिजीम के तहत टैक्स भरना है तो इसे अपने आप सलेक्ट करना होगा. सरकार ने 2020 में नई टैक्स रिजीम का ऑप्शन दिया था. नई टैक्स रिजीम में किसी भी तरह के डिडक्शन लागू नहीं होते हैं.

 

फास्टैग का बदला नियम

NHAI के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 से बिन केवाईसी वाले फास्टैग रद्द हो जाएंगे. बिना KYC वाले फास्टैग डिएक्टिवेट या ब्लैकलिस्ट कर दिए गए हैं. फास्टैग KYC नहीं होने पर आपको टोल से गुजरते समय दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ सकता है.  .




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg