Thu. Jul 30th, 2026

नदी किनारे अधेड़ का शव मिला, शरीर पर खून देख हत्या की आशंका

डेड बॉडी फ़ाइल फोटो
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

नदी किनारे अधेड़ का शव मिला, शरीर पर खून देख हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगांव // ग्राम माथलडबरी में घुमरिया नदी किनारे एक खेत में सोमवार सुबह 52 वर्षीय अधेड़ का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मृतक की पहचान सोनसाय धनकर के रूप में हुई है, जो रविवार – शाम. अपनी भैंसों की तलाश में घर से निकले थे और रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा रातभर खोजबीन के बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे अर्जुन सोनकर के खेत में उनका शव मिला। शव पर खून जैसे निशान, एक पैर में चप्पल, सिर पर चश्मा और हाथ में कपड़े होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।डेड बॉडी फ़ाइल फोटो

सूचना पर डोंगरगांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने मिडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर मारपीट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार खून जैसे दिख रहे निशान दीमक और चींटियों के काटने से भी हो सकते हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg