Fri. Jul 24th, 2026

गोदाम में चोरी करने घुसा चोर, साथी चोरी कर फरार, एक चोर बेफिक्र सो गया, सुबह पुलिस ने जगाया

खबर शेयर करें..

गोदाम में चोरी करने घुसा चोर, साथी चोरी कर फरार, एक चोर बेफिक्र सो गया, सुबह पुलिस ने जगाया

मध्यप्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 सतना //  शहर में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस के साथ-साथ शहरवासियों को भी हैरान कर दिया। खेरमाई रोड स्थित एसी-कूलर के एक गोदाम में चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक चोर वारदात के दौरान ही गहरी नींद में सो गया। सुबह जब गोदाम मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो चोर को अंदर आराम से सोता देख वह भी हैरान रह गए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोदाम से लाखों का माल चोरी

गोदाम के मालिक ने बताया कि लाखों का सामान गायब था और बीच गोदाम में एक उन्होंने आसपास के लोगों को अनजान युवक सो रहा था। दी। थोड़ी देर में युवक की बुलाया और पुलिस को सूचना नींद खुली, लेकिन तब तक साथी रात के अंधेरे में निकल पुलिस पहुंच चुकी थी। उसके चुके थे, जबकि वह पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया।

बताया जाता है कि शनिवार-रविवार की रात चोरों के गिरोह ने बिहारी ट्रेडर्स के एसी-कूलर के गोदाम को निशाना बनाया। गिरोह के कई सदस्य लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए, लेकिन एक चोर गोदाम के भीतर ही फर्श पर लेट गया। शायद रात की गर्मी और थकान उसके शरीर पर इतनी भारी पड़ गई कि उसे गहरी नींद आ गई। वह भूल गया कि वह घर में नहीं, बल्कि चोरी की वारदात के बीच गोदाम में पड़ा है। सुबह जब गोदाम संचालक बिहारी मघनानी रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए और पुलिस को बुलाया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg