Fri. Jul 31st, 2026

नियम कानून से परेशान हो एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक

नियम कानून से परेशान हो एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक
खबर शेयर करें..

नियम कानून से परेशान हो एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 क्योंझर // ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, जीतू मुंडा अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से 19 हजार रुपए निकालना चाहता थाl इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा।

जीतू बैंक में पहले ही कलारा की मौत की जानकारी दे चुका था। फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली, इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकाला। बहन का कंकाल कंधे पर लेकर जीतू करीब 3 किमी पैदल चला। फिर मल्लिपसी में बने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकाल को रख दिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नियम कानून से परेशान हो एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक

 पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द पैसे दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

ओडिशा के डियानाली गांव का रहने वाला जीतू मुंडा की बड़ी बहन कालरा मुंडा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। कालरा मुंडा के बैंक खाते में नॉमिनेट पति और बेटे की भी मौत हो चुकी है।

नियम कानून से परेशान हो एक आदिवासी अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक

इसलिए, उनके नाम पर जमा पैसे का जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण उनके लिए यह यह पैसा रकम अहम थी और जीवनयापन का सहारा मानी जा रही थी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg