Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

दीपावली पर यहाँ के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब

People here consumed liquor worth Rs 25 crore on Deepawali दीपावली पर यहाँ के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब
खबर शेयर करें..

दीपावली के जश्न के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले के लोग शराब के नशे में भी खूब झूमे और इस दौरान 25 करोड़ रुपये की शराब गटक गए जो कि पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पूरे अक्टूबर माह में जिले के लोगों ने 250 करोड़ रुपये शराब पर खर्च किए जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 204 करोड़ रुपये था। 

solar pinal
solar pinal

बिकी 25 करोड़ रुपये की शराब

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर 29 अक्टूबर से लेकर एक नवंबर के बीच 25 करोड रुपये की अंग्रेजी, देसी शराब तथा बियर की बिक्री हुई है जबकि पिछले वर्ष दीपावली की अवधि में 18 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।People here consumed liquor worth Rs 25 crore on Deepawali दीपावली पर यहाँ के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष अक्टूबर में 204 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी जबकि इस वर्ष 250 करोड़ रुपये की बिकी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शराब की करीब 564 दुकानें हैं, जिनमें विदेशी शराब, देसी शराब, मॉडल दुकान और बीयर की दुकान शामिल हैं। साभार :

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg