Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

रोहित-विराट IN, मोहम्मद शमी समेत इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट

रोहित-विराट IN, मोहम्मद शमी समेत इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट
खबर शेयर करें..

रोहित-विराट IN, मोहम्मद शमी समेत इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट

India Squad For Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 की हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुट गई है. उससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी खेलनी है. सवाल बड़े हैं, चैंपियंस ट्रॉफी का मिशन भी महत्वपूर्ण है लेकिन टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, इसे लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शमी समेत 3 सीनियर खिलाड़ियों का चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड से पत्ता कट हो सकता है.

solar pinal
solar pinal

तीन सीनियर खिलाड़ी बाहर!

एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जिन्हें खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया में जगह मिलनी लगभग पक्की लग रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को शायद चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड से बाहर रखा जा सकता है. राहुल की बात करें तो उन्हें 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में विकेटकीपर की पहली चॉइस के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, मगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऋषभ पंत को नंबर-1 विकेटकीपर के तौर पर देखा जा रहा है. राहुल का सिलेक्शन बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर संभव है, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर भी संजू सैमसन को तरजीह दे सकते हैं.रोहित-विराट IN, मोहम्मद शमी समेत इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

दूसरी ओर रवींद्र जडेजा का स्थान भी खतरे में नजर आ रहा है, उन्हें अक्षर पटेल से सीधा कम्पटीशन मिल रहा है. पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ताओं का मानना है कि जडेजा की तुलना में अक्षर पटेल व्हाइट बॉल क्रिकेट में अधिक प्रभावशाली रहे हैं. जहां तक मोहम्मद शमी के सिलेक्शन का विषय है, उनकी फिटनेस अब भी संदेह के घेरे में है. शमी ने हाल ही में बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया गेंदबाजी की थी, लेकिन अब भी चयनकर्ता उनकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. साभार abp news   

Rohit-Virat IN, Mohammed Shami and these 3 players are out! Big update on Indian team for Champions Trophy




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।