Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

शादी के 20वें दिन दुल्हन ने प्रेमी संग रहने की मांगी इजाजत.. दूल्हे ने दी परमिशन फिर…

शादी के 20वें दिन दुल्हन ने प्रेमी संग रहने की मांगी इजाजत, दूल्हे ने दी परमिशन फिर…
खबर शेयर करें..

पलामू// यूं तो शादी विवाह से जुड़ी कई घटनाएं आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। मगर, झारखंड के पलामू से शादी से जुड़ी एक और रोचक कहानी सामने आई है। यहां एक दूल्हे ने शादी के 20वें दिन दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया। आखिर दूल्हे ने ऐसा फैसला क्यों लिया? इसके पीछे भी हैरान कर देने वाली वजह है।

दरअसल, शादी के बाद से दुल्हन शांत और अकेली रहती थी। वो किसी से ज्यादा मिलती भी नहीं थी। मगर, चुपके-चुपके अपने प्रेमी से रोज बात करती थी। ये बात दूल्हे को पता चल गई। वो ये भी जान गया कि पिता का मान रखने के लिए लड़की ने शादी तो कर ली, पर वो खुश नहीं है।शादी के 20वें दिन दुल्हन ने प्रेमी संग रहने की मांगी इजाजत, दूल्हे ने दी परमिशन फिर…

solar pinal
solar pinal

इसी बीच, शादी के 20वें दिन वो ससुराल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग रही थी। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों को पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद जानकारी मिलने पर दूल्हा भी मौके पर पहुंचा और उसने सबको चौंकाते हुए अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उससे परमिशन लेकर ही पत्नी घर से निकली थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

शादी के कुछ दिनों बाद ही पता चली ये बात

यह पूरा मामला पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत बीचकिला गांव का है। यहां सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ धूमधाम से हुई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद सनोज को पता चला कि प्रियंका का उसके गांव के ही युवक जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में हैं, मगर जाति अलग होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी।

शादी के बाद भी वो अपने प्रेमी के पास जाना चाहती थी। इसके लिए उसने पति से रजामंदी ले ली थी। मगर ग्रामीणों ने उसे प्रेमी के साथ देखकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दूल्हे और लड़की के परिजनों को जानकारी दी। मगर, लड़की के परिजन नहीं पहुंचे। इस पर बुधवार को सनोज ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी जितेंद्र के हाथ में खुशी-खुशी सौंप दिया.

शादी से खुश नहीं थी दुल्हन

इस मामले में सनोज ने बताया कि 10 मई को उसकी प्रियंका से शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी नई दुल्हन खुश नहीं थी। पता चला कि प्रियंका का एक प्रेमी है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके लिए रजामंदी दे दी। फिर पत्नी सामान पैक लेकर अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर चले गए।

वहीं, प्रियंका ने कहा कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है। ये बात उसने अपने पति को भी बताई थी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है। उसने जितेंद्र से पहले ही शादी कर ली है। ये बात भी घरवालों को बताई थी, पर उन्होंने जबरन सनोज से शादी करा दी।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।