Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

सोमनाथ मंदिर पर हमले की कहानी लाएंगे भंसाली

सोमनाथ मंदिर पर हमले की कहानी लाएंगे भंसाली
खबर शेयर करें..

सोमनाथ मंदिर पर हमले की कहानी लाएंगे भंसाली

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद अहम कहानी ‘जय सोमनाथ‘ का ऐलान किया है।

solar pinal
solar pinal

भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो परदे पर एक अनोखा और भव्य नजारा पेश करने का वादा करता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

इस फिल्म की कहानी हमें 1025-1026 ईस्वी के उस दौर में ले जाएगी, जब गजनी के महमूद ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूटा था। यह भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जो विनाश के बाद फिर से खड़े होने की ताकत को दिखाता है।

इस साल इस हमले और मंदिर के विध्वंस को 1000 साल पूरे हो रहे हैं और यह फिल्म भारत की कभी न टूटने वाली हिम्मत और हमारी सभ्यता के गौरव का प्रतीक बनेगी।सोमनाथ मंदिर पर हमले की कहानी लाएंगे भंसाली

हैरानी की बात है कि इतने गहरे इमोशनल और कल्चरल महत्व वाले इस विषय पर आज तक सिनेमा में कभी काम नहीं हुआ। अब पहली बार यह ऐतिहासिक घटना बड़े परदे पर जीवंत होने जा रही है, जो यकीनन हर भारतीय के दिल को छू लेगी। यह फिल्म इतिहास की गहराई और सिनेमा के विशाल स्केल को एक साथ लेकर आएगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!