Breaking
Sun. Jan 18th, 2026

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा: किसानों के हित में हर जिले तक पहुंच बनाना है उद्देश्य

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा: किसानों के हित में हर जिले तक पहुंच बनाना है उद्देश्य
खबर शेयर करें..

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा: किसानों के हित में हर जिले तक पहुंच बनाना है उद्देश्य

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने जिले का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया से संवाद किया। दौरे के दौरान उन्होंने अपने प्रवास को “सकारात्मक और प्रेरणादायक” बताया और कहा कि ऐतिहासिक नगरी में आकर उन्हें अत्यंत अच्छा लगा।

 

solar pinal
solar pinal

उन्होंने बताया कि उनके इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर किसानों को लाभकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसान मोर्चा संगठन को प्रत्येक जिले और तहसील स्तर तक विस्तार देना उनकी प्राथमिकता है। “हमारा लक्ष्य है कि हर किसान तक हमारी बात पहुंचे, चाहे वह किसी भी गांव या दूरस्थ इलाके में क्यों न हो। किसान देश की रीढ़ हैं और उनके विकास के बिना समृद्ध भारत की कल्पना अधूरी है,”। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा: किसानों के हित में हर जिले तक पहुंच बनाना है उद्देश्य भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा: किसानों के हित में हर जिले तक पहुंच बनाना है उद्देश्य

 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, और कृषि यंत्रों पर अनुदान का विशेष उल्लेख किया।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे किसानों के बीच जाकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसान मोर्चा सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो गांव, खेत और किसान के सम्मान और अधिकार के लिए लड़ रहा है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय किसानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसान मोर्चा किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा।

BJP State Kisan Morcha President said: The objective is to reach every district in the interest of farmers.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!