Breaking
Mon. Feb 2nd, 2026

इंदिरा कला संगीत विवि के रायपुर में स्टडी सेंटर खुलने के बाद खैरागढ़ में विरोध शुरू..निकाली गई मशाल रैली

इंदिरा कला संगीत विवि के रायपुर में स्टडी सेंटर खुलने के बाद खैरागढ़ में विरोध शुरू..निकाली गई मशाल रैली
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ का स्टडी सेन्टर राजधानी रायपुर में 23 सितंवर को उदघाटन हुआ जिसके बाद से ही खैरागढ़ मे विरोध शुरू हो चुका है। और स्थानीय लोगो ने विरोध में देर शाम मशाल रैली निकली जहाँ विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ जमकर नारे लगे।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर राजधानी रायपुर में खुलने को लेकर शुरू हुआ विरोध खैरागढ़ में जन आंदोलन में तब्दील होने लगा है। नगर के नागरिकों ने विरोध में मशाल रैली निकली और कुलपति ममता चंद्राकर के खिलाफ नारेबाजी की।

solar pinal
solar pinal

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकर व प्रशासन के निर्णय के बाद शनिवार 23 सितंबर को रायपुर विश्वविद्यालय का ऑफ कैम्पस स्टडी सेंटर खोला गया है जिसका उद्घाटन विवि प्रशासन के पद्मश्री भारती बंधु के हाथों करवाया है। एक दिन पहले शुक्रवार को जब रायपुर में विवि का स्टडी सेंटर खोले जाने की खबर खैरागढ़वासियों को मिली तो इसका खुलकर विरोध शुरू हो गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

इंदिरा कला संगीत विवि के रायपुर में स्टडी सेंटर खुलने के बाद खैरागढ़ में विरोध शुरू..निकाली गई मशाल रैली

देर शाम बैठक किया खासतौर पर सोशल मीडिया में विवि प्रशासन व कुलपति ममता चंद्राकर के इस निर्णय के खिलाफ नागरिक खुलकर मुखर होने लगे। आरोप लगाया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से कुलपति प्रशासनिक हथकंडे अपनाकर विवि का रायपुर में कैम्पस खोल रही हैं जिसे लेकर लगातार नागरिकों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

Protest Started in Khairagarh after the Opening of Study Center of Indira Kala Sangeet University in Raipur.. Torch Rally taken out





 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!