Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

सेक्स रैकेट: रायपुर के होटल में रशियन गर्ल्स देह व्यापार..VW कैन्यन होटल में पुलिस ने मारा छापा

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राजधानी के शौकिनों के बीच विदेश लड़कियों का देह व्यापार बेख़ौफ़ चल रहा है। रायपुर के एक होटल में पुलिस की रेड में बड़ा कांड उजागर हुआ है जहाँ रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने होटल में तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जात था। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है।

VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार- शनिवार रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। काॅलगर्ल्स को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे।

solar pinal
solar pinal

कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।

​​​​​​​वॉट्सअप में डील, फ्लाइट से आती हैं मॉडल लुक वाली लड़कियां

इस पूरे रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल की शहर के कई कारोबारियों, अफसरों और नेताओं से जान-पहचान है। वॉट्सअप पर वो लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुकिंग लिया करता था। विदेशी कॉलगर्ल के साथ होटल में रुकने के 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे थे। विदेशी गर्ल्स को रशियन कहकर पुकारा जाता है, इसमें उजबेकिस्तान और आस-पास के देशों से भी युवतियां आती हैं। इंडियन लड़कियों के 5 से 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।

राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

इस काम में शामिल लड़कियां चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, असम, मुंबई, बैंगलोर से आती हैं। किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाट टिकट बुककर बुलाया जाता है। इससे पहले भी रायपुर के होटल हयात से इसी तरह 7 लड़कियां पकड़ी गईं थीं। दो दलाल भी गिरफ्तार हुए थे। हयात केस में भी पुलिस ने होटल वालों पर कार्रवाई करने का दावा किया था मगर हुआ कुछ नहीं था।


bhaskar


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!