Sat. Jun 27th, 2026

गांजा के कारोबार में महिलाए भी संलिप्त..गंडई की ईसरत से 5 किलो गांजा जब्त

गांजा के कारोबार में महिलाए भी संलिप्त..गंडई की ईसरत से 5 किलो गांजा जब्त
गांजा के कारोबार में महिलाए भी संलिप्त..गंडई की ईसरत से 5 किलो गांजा जब्त
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // अब खैरागढ़ छुईखदान गंडई क्षेत्र में चल रहे अपराधिक कार्य में महिलाओं की भी संलिप्तता नजर आने लगी है। पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्कोत एक महिला को गांजा का परिवहन करते पकड़ा है। शनिवार को गंडई निवासी महिला से गांजा को स्जकूटी में रखा ले ब्त किया गया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर उसे पकड़ा। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी खैरागढ़ के दाउचौरा व बस स्टैंड के पीछे गांजा बेचने के आरोप में महिलाएं पकड़ी जा चुकी है। एक दिन पहले ही जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों को अवैध,गांजा व सट्टा के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। .

गांजा के कारोबार में महिलाए भी संलिप्त..गंडई की ईसरत से 5 किलो गांजा जब्त
अरोपिय

खैरागढ़ पुलिस के अनुसार गंडई माहरा पारा निवासी ईसरत खान पति रियाज खान उम्र 30 वर्ष को फॉरेस्ट बेरियर के पास ग्राम पिपारिया में गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला ने अपने बिना नंबर पीला रंग की स्कूटी में गांजा रखा था। पुलिस ने जब तलाशी की तो स्कूटी के डिक्की में गांजा को कपडे़ के सफेद नीला रंग की थैला में एक नीले रंग के झिल्ली जिसमें खाकी रंग का टेप लगा हुआ था, उसमें छुपा कर रखा था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
    इसे भी पढ़ें: बलात्कार का आरोपी 4 माह बाद दुर्ग के बेलोदी गांव से गिरफ्तार..भेजा गया जेल

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा मादक पदार्थ का परिवहन व विक्रय करते हुए आरोपिया ईसरत खान के कब्जे से कुल 5 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी किमती 20 हजार आंकी गई है। आरोपी ने पुलिस की कड़ाई के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके बाद थाना खैरागढ मे अपराध क्रमांक 713/22 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तारी के न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg