Sun. Jun 21st, 2026

वूमन कॉलेज में रैगिंग..छात्रा ने सीनियर पर मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने का लगाया आरोप

छात्रा ने सीनियर पर मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने का लगाया आरोप
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अंबिकापुर।   होली क्रॉस महिला कॉलेज की छात्रा ने अपने सीनियर और सहपाठियों पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया और कॉलेज में रैगिंग का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। छात्रा ने डर के कारण पहले तो अपने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन एक दोस्त ने मामले का खुलासा कर दिया। छात्रा की शिकायत पर उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित छात्रा ने सीनियर्स पर लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

छात्रा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में पढ़ती है। छात्रा का कहना है कि कॉलेज में एडमिशन लेते ही उसे परेशान किया जा रहा है। कॉलेज कैंपस में उसके साथ धक्का-मुक्की की जाती है। कई बार पैर पकड़कर उसे नीचे भी खींचा जा चुका है। टांग फंसा कर कई बार गिराया गया है। इसके बाद भी वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती है।
ताजा घटना शनिवार की है। छात्रा कॉलेज कैंटीन में बैठी थी। इसी दौरान उसे पकड़कर कॉलेज ग्राउंड में ले जाया गया। यहां उस पर कुछ ऐसा मानने का दबाव बनाया गया, जो उसे नहीं बताया गया था। छात्रा ने मना किया तो उसकी पिटाई की गई। उसका वीडियो भी बनाया गया।छात्रा ने सीनियर पर मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने का लगाया आरोप

छात्रा पर किसी भी तरह से सीनियर्स का नाम न लेने का बनाया दबाव

आरोप है कि उससे यह बोला गया कि यदि उसने (छात्रा) आत्महत्या कर ली तो भी मारपीट करने वालों का नाम नहीं आना चाहिए। छात्रा का कहना है कि डर के कारण वह इन घटनाओं की जानकारी स्वजन को नहीं देती थी लेकिन उसी की कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इस घटना की जानकारी घरवालों को दे दी। तब उसे खुलकर सारी बातें बतानी पड़ी।
 

छात्रा के साथ उसके स्वजन भी कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज प्रबंधन से मामले की लिखित शिकायत की गई है। प्रबंधन की ओर से कॉलेज में गठित कमेटियों के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच का भरोसा दिया गया है। इधर, उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक प्रोफेसर रिजवानउल्ला ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साभार .Ragging in women’s college… Student accused senior of beating her and provoking her to commit suicide



सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg