Sat. Jul 25th, 2026

अवैध धान भंडारण पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 168 कट्टा धान जप्त

अवैध धान भंडारण पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 168 कट्टा धान जप्त
खबर शेयर करें..

अवैध धान भंडारण पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 168 कट्टा धान जप्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में मंडी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संग्रहित धान के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान फुटकर एवं व्यापारी मंडी प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में धान जप्त किया गया।

 

जांच के दौरान ग्राम गातापार जंगल स्थित फुटकर व्यापारी ईश्वर सिन्हा के प्रतिष्ठान से 40 कट्टा धान मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर संबंधित की सुपुर्दगी में दिया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसी प्रकार ग्राम प्रकाशपुर में जय लाल बंजारे के फुटकर व्यापारी मंडी प्रतिष्ठान से 33 कट्टा धान जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अवैध धान भंडारण पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 168 कट्टा धान जप्त

इसके अतिरिक्त नर्मदा गंडई स्थित गौरव गोलछा की फर्म से 16 क्विंटल धान मंडी अधिनियम के अंतर्गत जप्त किया गया।

वहीं सलगापाट स्थित मंगल साहू किराना स्टोर के फुटकर मंडी व्यापारी गोदाम से 55 कट्टा (लगभग 22 क्विंटल) धान जप्त कर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई।अवैध धान भंडारण पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 168 कट्टा धान जप्त

 

इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाईयों में कुल 168 कट्टा धान (लगभग 67 क्विंटल) जप्त किया गया।

मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार बिना पंजीयन एवं नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध धान भंडारण एवं व्यापार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Mandi administration takes action against illegal paddy storage, 168 bags of paddy seized




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg