Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

AI EFFECT : वापस मार्केट में आ रहा 4GB रैम मॉडल फोन,,16GB RAM फोन मार्केट से हो सकते है गायब! 

AI EFFECT : वापस मार्केट में आ रहा 4GB रैम मॉडल फोन,,16GB RAM फोन मार्केट से हो सकते है गायब!  AI EFFECT: 4GB RAM model phone coming back in the market, 16GB RAM phones may disappear from the market!
खबर शेयर करें..

AI EFFECT : वापस मार्केट में आ रहा 4GB रैम मॉडल फोन,,16GB RAM फोन मार्केट से हो सकते है गायब! 

16GB RAM Vs 4GB RAM Phone: स्मार्टफोन इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। जो 16GB RAM वाले स्मार्टफोन अब तक फ्लैगशिप डिवाइस की पहचान माने जाते थे, वे आने वाले समय में बाजार से गायब हो सकते हैं। ग्लोबल RAM शॉर्टेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडस्ट्री की तेज़ बढ़त ने मोबाइल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नतीजतन, 2026 से कंपनियां या तो फोन की कीमतें बढ़ाएंगी या फिर स्पेसिफिकेशन में कटौती करेंगी। इसी वजह से एक बार फिर 4GB RAM वाले स्मार्टफोन की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है।

2026 से क्यों गायब हो सकते हैं 16GB RAM फोन

साउथ कोरियन टिप्स्टर Lanzuk (yeux1122) के अनुसार, ग्लोबल मेमोरी शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन कंपनियां 2026 से 16GB RAM वेरिएंट लॉन्च करना बंद कर सकती हैं। RAM की बढ़ती कीमतों ने OEM कंपनियों के मुनाफे पर सीधा असर डाला है। ऐसे में कंपनियों के पास दो ही विकल्प बचते हैं—या तो स्मार्टफोन महंगे करें या फिर हार्डवेयर को डाउनग्रेड करें। इसी कारण हाई RAM वाले फोन अब कंपनियों के लिए फायदे का सौदा नहीं रह गए हैं।

solar pinal
solar pinal

RAM की कीमतों में भारी उछाल

iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने बताया कि सितंबर से नवंबर के बीच मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में लगभग 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन की लागत पर पड़ा है। इसी वजह से सैमसंग की Galaxy A सीरीज और Apple के आने वाले iPhone 17 की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें तेज़ हो गई हैं। वहीं PC सेगमेंट में भी HP जैसी कंपनियां कीमत बढ़ाने और स्पेसिफिकेशन घटाने के संकेत दे चुकी हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

12GB घटेगा, 6GB-8GB बनेगा मेनस्ट्रीम

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में 12GB RAM वाले स्मार्टफोन मॉडल्स की संख्या में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ सकती है। कंपनियां अब 6GB और 8GB RAM को मेनस्ट्रीम बनाने की रणनीति पर काम कर रही हैं। हालांकि, अगर RAM संकट और गहराता है तो 8GB वेरिएंट भी दबाव में आ सकता है। ऐसे हालात में 4GB RAM वाले स्मार्टफोन की वापसी मिड-रेंज सेगमेंट तक हो सकती है, जो कुछ साल पहले तक सिर्फ एंट्री-लेवल फोन तक सीमित थे।AI EFFECT : वापस मार्केट में आ रहा 4GB रैम मॉडल फोन,,16GB RAM फोन मार्केट से हो सकते है गायब! 
AI EFFECT: 4GB RAM model phone coming back in the market, 16GB RAM phones may disappear from the market!

AI बूम बना ग्लोबल RAM संकट की बड़ी वजह

इस पूरी RAM शॉर्टेज की सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानी जा रही है। OpenAI, Google, Microsoft और Anthropic जैसी दिग्गज टेक कंपनियां बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर्स तैयार कर रही हैं। AI ऑपरेशंस के लिए भारी मात्रा में RAM की जरूरत होती है, जिससे स्मार्टफोन और PC इंडस्ट्री तक सप्लाई सीमित हो रही है। यही AI रेस अब मोबाइल यूजर्स की जेब और फोन के स्पेसिफिकेशन- दोनों पर सीधा असर डालने वाली है।

कुल मिलाकर, आने वाले सालों में स्मार्टफोन मार्केट में हाई RAM की बजाय संतुलित स्पेसिफिकेशन और कीमत पर ज्यादा फोकस देखने को मिल सकता है। 2026 से यूजर्स को नए ट्रेंड के लिए तैयार रहना होगा।

AI EFFECT: 4GB RAM model phone coming back in the market, 16GB RAM phones may disappear from the market! Source:tv9




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!