पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में बदइंतज़ामी, नहीं रहते अधीक्षक, दिन भर रहना पड़ गया था बिन पानी के.. पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगर में स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। विभिन्न मूलभूत समस्याओं से परेशान छात्र मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशासन से शिकायत की और शीघ्र समाधान की मांग की।
छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रबंधन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाल ही में छात्रावास का बोर खराब हो जाने से पूरे दिन बगैर पानी के रहना पड़ा।
छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक की नियमित उपस्थिति नहीं रहती। उनके अनुसार अधीक्षक महीने में एक-दो बार ही आते हैं और कुछ समय रुककर औपचारिक कार्यवाही पूरी कर चले जाते हैं। समस्याओं को लेकर पूछे जाने पर व्यस्तता का हवाला दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

वर्तमान स्थिति यह है कि छात्रावास की दिनचर्या रसोइया और रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि निरीक्षण और निगरानी के अभाव में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं।![]()

इस तमाम दिक्क़तों को लेकर छात्रों ने कलेक्टर को शिकायत कर प्रशासन से मांग की है कि छात्रावास की व्यवस्थाओं की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएं, अधीक्षक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिल सके।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने मामले पर जांच का आश्वासन कार्यवाई का भरोसा दिया है।
There is mismanagement in the post-matric boys’ hostel, the superintendent is not present, the hostel was left without water for the entire day. Read the full story


