Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

रंगों में सराबोर होगा शहर, भगवान राधा-कृष्ण संग खेलेंगे होली

khatu shyam holi : The city will be drenched in colours, people will play Holi with Lord Radha-Krishna.रंगों में सराबोर होगा शहर, भगवान राधा-कृष्ण संग खेलेंगे होली
खबर शेयर करें..

रंगों में सराबोर होगा शहर, भगवान राधा-कृष्ण संग खेलेंगे होली

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// होली का रंग उत्सव इस बार भी वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए भव्य रूप से मनाया जाएगा। कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से 4 मार्च को भगवान राधाकृष्ण के साथ शहरवासी रंगों में सराबोर होंगे।

विधिवत पूजा के बाद निकलेगा शोभायात्रा 

सुबह 9.20 बजे मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना, आरती के बाद भगवान को रथ पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में यात्रा रवाना होगी।

solar pinal
solar pinal

चलित झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

भव्य चलित झांकी आकर्षण का केन्द्र बनेगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने लक्ष्मण लोहिया के निर्देशन में निर्माण किया है। श्रद्धालुओं को एकरूपता के लिए साफा, पगड़ी जयकारों के साथ यात्रा चलेगी। पूरे मार्ग पर नागरिकों की ओर से ठंडाई, मिठाई, फल एवं जलपान की व्यवस्था रहेगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

प्रेम और भाईचारे का प्रतीक

मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक लोहिया ने कहा कि यह रंगोत्सव मात्र त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। भगवान राधाकृष्ण के साथ बिना भेदभाव के रंग-अर्पण से समाज में सद्भाव का संदेश फैलता है। चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी 4 मार्च को मनाई जा रही है।khatu shyam holi : The city will be drenched in colours, people will play Holi with Lord Radha-Krishna.रंगों में सराबोर होगा शहर, भगवान राधा-कृष्ण संग खेलेंगे होली

3 हजार लीटर प्राकृतिक रंग

वृंदावन की तर्ज पर करीब चार दशक पुरानी यह परंपरा स्व. नथमल अग्रवाल की प्रेरणा से शुरू हुई थी। यात्रा में भक्त और भगवान एक साथ फूलों, प्राकृतिक टेसू (पलाश) के फूलों से बने सुगंधित केसरिया रंग, गुलाब जल, इत्र युक्त गुलाल से होली खेलेंगे। लगभग 3 हजार लीटर प्राकृतिक रंग रथ से फुहार के रूप में छिड़का जाएगा।

The city will be drenched in colours, people will play Holi with Lord Radha-Krishna.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!