Sat. Jul 25th, 2026

होली में पसरा गांव में मातम: घर से गए आटा चक्की में चावल पिसाने, वहाँ से निकल गए नहाने.. डूबने से दो बच्चो की मौत 

Village mourns Holi: Two children drown after leaving home to grind rice at a flour mill होली में पसरा गांव में मातम: घर से गए आटा चक्की में चावल पिसाने, वहाँ से निकल गए नहाने.. डूबने से दो बच्चो की मौत 
खबर शेयर करें..

होली में पसरा गांव में मातम: घर से गए आटा चक्की में चावल पिसाने, वहाँ से निकल गए नहाने.. डूबने से दो बच्चो की मौत 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम ईटार में सोमवार को उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। इस हादसे में एक अन्य कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया, जिसने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

 

गए थे आटा चक्की से जहा से चले गए बांध

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ईटार निवासी तनिश, समीर और कुलेश्वर सोमवार दोपहर घर से बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने के लिए निकले थे। चक्की से काम निपटाने के बाद तीनों पास ही स्थित साल्हेवारा बांध की ओर चले गए। बांध के पानी में उतरकर नहाने का फैसला किया, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसा हो गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

गहराई में समाए दो दोस्त, झाड़ियों ने बचाई तीसरे की जान

जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद कुलेश्वर सोनवानी भी डूबने की कगार पर था, लेकिन किस्मत से वह किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों का सहारा लेकर कुलेश्वर किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा।

 

अस्पताल पहुँचने से पहले थमी सांसें

हादसे के बाद सहमे हुए कुलेश्वर ने तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन बदहवास होकर बांध की ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही गातापार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल अपने वाहन से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद दोनों को ‘मृत’ घोषित कर दिया।

Village mourns Holi: Two children drown after होली में पसरा गांव में मातम: घर से गए आटा चक्की में चावल पिसाने, वहाँ से निकल गए नहाने.. डूबने से दो बच्चो की मौत leaving home to grind rice at a flour mill

वही गातापार पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों शवों का पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है।Village mourns Holi: Two children drown after leaving home to grind rice at a flour mill होली में पसरा गांव में मातम: घर से गए आटा चक्की में चावल पिसाने, वहाँ से निकल गए नहाने.. डूबने से दो बच्चो की मौत 

होली त्यौहार पर गांव में शोक 

ठीक होली जैसे हर्ष और उल्लास के त्यौहार से पहले इस बड़े हादस एक ही गांव के दो मासूमों की मौत से ईटार और बरबसपुर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों सहित पुरे गांव में शोक दिखाई दे रही है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बच्चों को बांध या जलाशयों के पास अकेले न भेजें।

Village mourns Holi: Two children drown after leaving home to grind rice at a flour mill




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg