हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अपमान के साथ ही बदनियती की शंका से नाराज हो किया था हत्या, गुमराह करने रची चोरी की कहानी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के गहिरा गोपालपुर में 26 – 27 फरवरी के दरम्यान हुए हुए बृद्ध की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने चोरी की घटना बनाने की कोशिश किया था।
एसपी लक्ष्य शर्मा ने प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया की थाना ठेलकाडीह पुलिस थाना के ग्राम गहिरा-गोपालपुर में गुवाल वर्मा के पिता लेडगूराम वर्मा की हत्या होने जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच कर घटनास्थल ग्राम गहिरा गोपालपुर में डॉग स्कवाड टीम एवं एफएसएल के सीन ऑफ क्राईम युनिट द्वारा बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हत्या के सबंध मे आसपास के लोग एवं ग्रामीणो से पता साजी कि जा रही थी जिस दौरान गवाहों एवं मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर गांव के ही संदही आरोपी बिरेन्द्र कुमार वर्मा पिता रामकुमार वर्मा हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। ![]()
इस बात को लेकर था नाराजगी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ग्राम पटेल मृतक लेडगू राम वर्मा रोज हमारे घर में टीवी देखने आते जाते रहता था और आरोपी देख घर और खेती किसानी के काम को लेकर अनाप सनाप कुछ भी कहता जो जिससे नाराजगी थी ही लगता था साथ ही एवं उसके परिवार की महिला के उपर भी बुरी नजर रखता और आंख मिलाकर गलत हरकत करता था जिससे आरोपी काफी आक्रोश में था।

गुस्से में आकर बनाया हत्या की योजना, टांगिया से किया वार
आरोपी बिरेन्द्र कुमार वर्मा वृद्ध लेडगू राम के खिलाफ गुस्से मे आकर मारने का योजना बनाया और सब के सो जाने के बाद 26 -27 फरवरी की रात को करीबन 11 बजे लेडगू राम को मारने के लिए घर से कुल्हाडी ले घटनास्थल उसके घर गया और सोते समय टंगिया से उसके सिर मे तीन बार वार करके उसकी गला को दबा कर हत्या किया।
चोरी का मामला दिखा गुमराह करने अलमारी में किया तोड़फोड़
हत्या के बाद आरोपी ने घटना को किसी चोर द्वारा चोरी करने के बाद किया दिखाने के लिए उसके नये मकान के पिछले खिडकी को तोडकर घर अंदर आलमारी को भी तोड फोड किया। साथ ही मृतक के खून को कपड़े से साफ करने कोशिश किया था।
बरामद किया गया खून से सने कपड़े और टंगिया
मामले मे आरोपी के बताये अनुसार घटना मे प्रयुक्त टंगिया एवं घटना के समय पहने हुये टीशर्ट वं लोवर तथा बनियान का कपडा जिसमें मृतक के खुन को आरोपी द्वारा पोछा गया था को आरोपी के घर से निकालकर पेश करने पर एवं तालाब किनारे हल्के पानी अन्दर कीचड से निकालकर पेश करने पर वजह सबुत में जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर आज 3 फ़रवरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Police revealed the murder, claiming the man was angry at the insult and suspected of ill-intention, and fabricated a story of theft to mislead.


