Sun. Jul 26th, 2026

प्लेसमेंट के परिणामों की घोषणा, IIM मुंबई का घरेलू पैकेज 71.40 लाख तक पहुंचा

खबर शेयर करें..

प्लेसमेंट के परिणामों की घोषणा, IIM मुंबई का घरेलू पैकेज 71.40 लाख तक पहुंचा

व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने अपने 2024-2026 बैच के प्लेसमेंट के परिणामों की घोषणा कर दी है। इसमें अधिकतम घरेलू वेतन पैकेज सालाना 71.40 लाख रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में नियुक्तियों में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जो इस सत्र की सबसे अधिक क्षेत्रीय वृद्धि है।

 

संस्थान के मुताबिक, बैच के शीर्ष 10 फीसदी छात्रों को औसतन 47.50 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिला, जबकि शीर्ष 20 फीसदी के लिए यह औसत 41.4 लाख रुपए और शीर्ष 50% के लिए 34.50 लाख रुपए रहा।प्लेसमेंट के परिणामों की घोषणा, IIM मुंबई का घरेलू पैकेज 71.40 लाख तक पहुंचा Placement results announced, IIM Mumbai domestic package reaches Rs 71.40 lakh

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि स्नातकों को बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा, परामर्श, एफएमसीजी, सामान्य प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, परिचालन लॉजिस्टिक, दवा और स्वास्थ्य सेवा तथा उत्पाद प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों में नियुक्तियां मिली है। परामर्श क्षेत्र सबसे बड़े भर्ती क्षेत्र के रूप में उभरा, जिसमें 123 प्रस्ताव दिए गए।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg