Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

जनगणना प्रशिक्षुओं को बाल्टी में भोजन, फूटा गुस्सा, #video वायरल

खबर शेयर करें..

जनगणना प्रशिक्षुओं को बाल्टी में भोजन, फूटा गुस्सा, #video वायरल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ में वर्ष 2027 की जनगणना के प्रथम चरण  मकान सूचीकरण के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है। तहसील खैरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले ही दिन प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ भीषण गर्मी के बीच प्रशिक्षण लेने आए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को न केवल भोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, बल्कि उन्हें जानवरों की तरह प्लास्टिक की बाल्टियों में खाना परोसा गया।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बाल्टी में खाना, प्लेट भी नहीं 

मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रत्येक प्रशिक्षु के भोजन और जलपान के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति की राशि आवंटित की गई है। इसके बावजूद, खैरागढ़ के प्रशिक्षण केंद्र में शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आईं।

वाइरल विडियो में प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें भोजन करने के लिए डिस्पोजल या स्टील की प्लेट तक मुहैया नहीं कराई गई। भोजन परोसने के लिए साफ बर्तनों के बजाय प्लास्टिक की बाल्टियों का उपयोग किया गया। 

 

वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो, मचा हड़कंप 

प्रशिक्षण के दौरान बदइंतजामी से आक्रोशित प्रशिक्षुओं ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। 

प्रशिक्षुओं का कहना है कि एक ओर सरकार डिजिटल जनगणना और तकनीकी प्रशिक्षण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन कर्मियों को बुनियादी सुविधाएं और सम्मान तक नहीं दिया जा रहा है, जिन पर इस राष्ट्रीय कार्य की जिम्मेदारी है।

Census trainees were given food in buckets, anger erupted, #video goes viral जनगणना प्रशिक्षुओं को बाल्टी में भोजन, फूटा गुस्सा, #video वायरल

आक्रोषित प्रगणकों ने इसे आत्मसम्मान पर चोट बताते कहा शासन के निर्देश पर राष्ट्र सेवा के लिए यहाँ आए हैं। 42 डिग्री की धूप में प्रशिक्षण लेने के बाद जब भोजन की बारी आई, तो हमें भेड़-बकरियों की तरह बाल्टियों में खाना दिया गया। 

Census trainees were given food in buckets, anger erupted, #video goes viralजनगणना प्रशिक्षुओं को बाल्टी में भोजन, फूटा गुस्सा, #video वायरल

क्या बच जायेगा जिम्मेदार 

15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसील खैरागढ़ के प्रथम बैच का यह हाल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विडियो आने के बाद उच्च अधिकारियों तक मामले का संज्ञान आया ही होगा पर हर बार किसी भी जाँच में बचाने की जुगत में अधिकारी लग जाते है। ऐसा ही एकद नोटिस का दिखवा के बाद मामला आया-गया हो जायेगा। 

Census trainees were given food in buckets, anger erupted, #video goes viral




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!