Sat. Jul 25th, 2026

बारात में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में

बारात में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में
खबर शेयर करें..

बारात में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | 24 अप्रैल 2026 @ जिले के थाना गातापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ीपार में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बारात में नाच-गाने के दौरान “साइड देने” को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी और मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

बारात में नाचने के दौरान बाइक ले पहुंच मांगने लगा साइड तब शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमलेश वर्मा (29 वर्ष), निवासी ग्राम ढारा (थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव) ने थाना गातापार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की रात वे अपने रिश्तेदार की बारात में मुड़ीपार पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे जब बाराती बाजार चौक मेन रोड पर डीजे में नाच रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने “साइड दो” कहते हुए अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी।बारात में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में

बारातियों द्वारा समझाइश देने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान राजा वर्मा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, वहीं कमलेश वर्मा को भी हाथ और सिर में चोटें आईं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

घटना के बाद भी आक्रोश नहीं हुआ कम स्कार्पिओ का तोड़ा कांच 

घटना के बाद भी आरोपियों का आक्रोश कम नहीं हुआ। जब घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन निकाला जा रहा था, तभी आरोपियों ने लोहे की रॉड से वाहन के सामने का कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

मामले में थाना गातापार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों गुलशन सिन्हा (20 वर्ष), पुनम सिन्हा (23 वर्ष) और जग्गु निषाद (19 वर्ष), सभी निवासी ग्राम मुड़ीपार को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही प्रकरण में शामिल तीन विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और ग्लेमर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस कार्रवाई में साइबर सेल और गातापार थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।

ये है आरोपी 

(1) गुलशन सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 20 वर्ष
(2) पुनम सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 23 वर्ष
(3) जग्गु निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 19 वर्ष

Three accused of stabbing a man during a wedding procession arrested, three minors also detained




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg