Sun. Jul 26th, 2026

ब्रांडेड के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार, पुलिस की रेड, एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

ब्रांडेड के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार, पुलिस की रेड, एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
खबर शेयर करें..

ब्रांडेड के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार, पुलिस की रेड, एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायगढ़ // ब्रांडेड शराब के नाम पर जहर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का कोतरा रोड पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ग्राम धनागर में चल रहे नकली शराब बनाने के अवैध अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर लाखों की अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की है।

मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। कोतरा रोड पुलिस, साइबर सेल और आबकारी विभाग की व संयुक्त टीम ने रणनीति तैयार की। पुलिस ने पहले सटीक सूचना का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर एक टीम को ‘ग्राहक’ बनाकर आरोपी के पास भेजा।ब्रांडेड के नाम पर चल रहा था नकली कारोबार, पुलिस की रेड, एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जब खरीद के दौरान नकली शराब की पुष्टि हो गई, तो पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। पुलिस ने आरोपी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू (47 वर्ष), निवासी ग्राम धनागर के खिलाफ धारा 34(2), 59-क आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दुष्यंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg