Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

वनांचल में सागौन तस्करों की सक्रियता, जब्त लकड़ी भी गायब होने की चर्चा, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं सवाल, क्या केस दबा रहे अफसर ?

वनांचल में सागौन तस्करों की सक्रियता, जब्त लकड़ी भी गायब होने की चर्चा, Teak smugglers are active in the forest area, and there is talk of the seized wood going missing.
खबर शेयर करें..

वनांचल में सागौन तस्करों की सक्रियता, जब्त लकड़ी भी गायब होने की चर्चा, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं सवाल, क्या केस दबा रहे अफसर ?

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // वनांचल क्षेत्र में अवैध सागौन कटाई और वन माफियाओं की सक्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। कीमती सागौन के हरे-भरे पेड़ों की कटाई के मामले सामने आने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग कार्रवाई का दावा तो कर रहा है, लेकिन पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने से कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।वनांचल में सागौन तस्करों की सक्रियता, जब्त लकड़ी भी गायब होने की चर्चा, Teak smugglers are active in the forest area, and there is talk of the seized wood going missing.

solar pinal
solar pinal

कार्रवाई.. पर खड़े हो रहे सवाल 

जानकारी के अनुसार गंडई वन परिक्षेत्र अंतर्गत मगरकुंड बीट के कक्ष क्रमांक पी-11 में वन विभाग ने अवैध सागौन कटाई के मामले में कार्रवाई की है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

गंडई रेंजर संजीत मरकाम ने पीओआर क्रमांक 19880/20 दिनांक 6 जून के तहत कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मिडिया को बताया कि आरोपी राजाराम पटेल, निवासी मगरकुंड, के कब्जे से 4 नग सागौन के ठूंठ तथा 24 नग सागौन की लट्ठा-बल्ली जब्त की गई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान बरामदगी की स्थिति, अवैध कटाई का सटीक स्थान, आरोपी की पूर्व गतिविधियों तथा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछे गए सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से विभागीय कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पर्यावरण दिवस के बीच कटाई का मामला

हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। ऐसे समय में अवैध सागौन कटाई का मामला सामने आने से विभागीय दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ वन क्षेत्रों में अवैध कटाई पर प्रभावी नियंत्रण और सतत निगरानी भी आवश्यक है। सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वन संपदा को लगातार नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहेगी।

जब्त लकड़ी गायब होने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार 6 जून को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरकुंड क्षेत्र में दबिश दी थी। बताया जाता है कि खलिहान के समीप सागौन की लकड़ी छिपाकर रखी गई थी, जहां पंचनामा तैयार किया गया। सूत्रों का दावा है कि अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर मौके से लकड़ियां गायब मिलीं।

भनक लगने के बाद आरोपी ने लकड़ियों को समीप स्थित नदी में फेंक दिया था। दोबारा तलाशी अभियान चलाकर नदी से लकड़ी निकालकर पैलीमेटा वन क्षेत्र में सुरक्षित जब्त किया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg