Fri. Jul 31st, 2026

इकरा फाउंडेशन ने खैरागढ़ व छुईखदान में जरूरतमंद 74 बच्चों को दी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, चेहरे खुशी से खिल उठें बच्चों के 

इकरा फाउंडेशन ने खैरागढ़ व छुईखदान में जरूरतमंद 74 बच्चों को दी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, चेहरे खुशी से खिल उठें बच्चों के 
खबर शेयर करें..

इकरा फाउंडेशन ने खैरागढ़ व छुईखदान में जरूरतमंद 74 बच्चों को दी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, चेहरे खुशी से खिल उठें बच्चों के 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/ छुईखदान //  बीते 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर काम कर अच्छी मिसाल कायम कर रही सेवाभावी संस्था इकरा फाउंडेशन ने रविवार 14 जून को केसीजी जिले के खैरागढ़ व छुईखदान में समाज के तकरीबन 74 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठें।

गौरतलब है कि बीते 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में विशेषकर छात्रों के हित में बेहतर काम कर रही संगीत नगरी खैरागढ़ की सेवाभावी संस्था इकरा फाउंडेशन ने रविवार को कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत खैरागढ़ के 51 व छुईखदान के 23 जरूरतमंद बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें निःशुल्क पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग का वितरण किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस अवसर पर इकरा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं खैरागढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, संस्थापक सदस्य सैय्यद जाकिर अली, इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी, वरिष्ठ सदस्य फारुख मेमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी रिज़वान मेमन, कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान, सचिव मो. याहिया नियाज़ी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन कादरी, वरिष्ठ सदस्य जुनैद खान, ईमाम खान, आबिद खान सहित छुईखदान से जामा मस्जिद के सदर शेख निजामुद्दीन खान, इकरा के वरिष्ठ सदस्य हाजी आज़म खान, इब्राहिम खान, अशरफ़ खान आशु, अकरम खान, शोएब खान, अमजद खान, अख़्तर सोलंकी, अफरीदी खान, दादु खान, अल्ताफ खान, शेख शिबान व अफसर खान उपस्थित रहे.

इकरा फाउंडेशन ने खैरागढ़ व छुईखदान में जरूरतमंद 74 बच्चों को दी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, चेहरे खुशी से खिल उठें बच्चों के 

पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण शिक्षा है, इसे हासिल करने वाला कभी असफल नहीं होता- खलील

 

पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी ने बच्चों से कहा कि पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण शिक्षा है, क्योंकि इसे हासिल करने वाला कभी असफल नहीं होता. उन्होंने कहा कि आप बच्चों को सिर्फ एक बात याद रखना है कि सिर्फ़ ईमानदारी से पढ़ें क्योंकि अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोइ नहीं रोक सकता. श्री कुरैशी ने कहा कि आप लोगों को पढ़ाई के दौरान कभी भी कोई दिक्कत हो तो इकरा फाउंडेशन हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी. 

इकरा फाउंडेशन ने खैरागढ़ व छुईखदान में जरूरतमंद 74 बच्चों को दी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, चेहरे खुशी से खिल उठें बच्चों के 

इकरा फाउंडेशन आप लोगों की पढ़ाई में निः स्वार्थ भावना से मदद कर रही- आज़म खान 

 

इकरा फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य हाजी आज़म खान ने कहा कि इकरा फाउंडेशन आप लोगों की पढ़ाई में निः स्वार्थ भावना से मदद कर रही है इसलिये आप लोग पढ़ाई का महत्व जरूर समझे. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर खूब तरक्की करें और अपने मां बाप, शहर, जिले और मुस्लिम समाज का नाम रौशन करें.

 

हमारी जिम्मेदारी बनती है कि आप बच्चे अच्छी तालिम लेकर बड़ी कामयाबी हासिल करें- फारुख मेमन 

 

इकरा फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य फारुख मेमन ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि आप बच्चे अच्छी तालिम लेकर बड़ी कामयाबी हासिल करें और इसी उद्देश्य से हम आपके लिये काम कर रहें. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र कर बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. 

 

ईमानदारी से पढ़ाई में मेहनत करें ताकि आपके एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो- शमशुल 

 

इकरा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान ने बच्चों से कहा कि जितनी ज्यादा हो सके ईमानदारी से पढ़ाई में मेहनत करें ताकि आपके एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ें इसका हौसला देने इकरा फाउंडेशन आप लोगों के बीच आई है. 

 

इकरा फाउंडेशन पढ़ाई में मदद कर आपके बेहतर भविष्य को लेकर अच्छा काम कर रही- शोएब 

 

छुईखदान मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य शोएब खान ने कहा कि इकरा फाउंडेशन सभी जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में मदद करती है और आपके बेहतर भविष्य को लेकर अच्छा काम कर रही. उन्होंने बच्चों से कहा कि आज जो निः शुल्क कॉपी बैग आपको मिल रहा है वो सफ़लता की एक कुंजी है इसलिए अच्छा पढ़ें. 

 

बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिये इकरा फाउंडेशन 8 वर्षों से कार्य कर रही- याहिया 

 

इकरा फाउंडेशन के सचिव मो. याहिया नियाज़ी ने बच्चों से कहा कि आपके बेहतर भविष्य निर्माण के लिये इकरा फाउंडेशन बीते 8 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र मकसद आपको पढ़ाई में मदद कर एक कामयाब इंसान बनाना है ताकि आप लोग पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को पार कर एक बड़े ओहदे में पहुंच सके. कार्यक्रम का संचालन मो. याहिया नियाज़ी व आभार प्रदर्शन खलील कुरैशी ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सहित उनके परिजन भी मौजूद रहे. पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुनैद खान व हाजी आज़म खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg