Wed. Jul 29th, 2026

Crime News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़, साल्हेवारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Crime News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़, साल्हेवारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

Crime News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़, साल्हेवारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 74, 75(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)(11) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने 10 जून 2026 को थाना साल्हेवारा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 8 जून को वह मनरेगा कार्य स्थल पर फोटो खिंचवाने के लिए पैदल जा रही थी। इसी दौरान ग्राम देवपुराघाट निवासी सिरताज खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उसे गंतव्य तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पीड़िता के मुताबिक, दोपहर आरोपियों ने बांधाटोला के पास मोटरसाइकिल रोक दी और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साल्हेवारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।Crime News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से छेड़छाड़, साल्हेवारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 W 1488 को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी रितेश मारकंडे की पहचान परेड भी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सिरताज खान (29 वर्ष) और रितेश मारकंडे (18 वर्ष 9 माह), दोनों निवासी देवपुराघाट, थाना साल्हेवारा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg