दर्दनाक हादसा, कच्ची दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत, बुआ गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बेमेतरा // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम राउरपुर में रविवार को एक जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। Bemetara news
बर्तन साफ करते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों बच्चियां अपने घर के पास बर्तन मांज रही थीं। उसी दौरान वर्षों पुरानी एक जर्जर कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे की आवाज सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मृतकों व घायलों की पहचान
इस हादसे में वंशिक कोशले (उम्र 12 वर्ष) और राधिका कोशले (उम्र 10 वर्ष) नाम की दो सगी बहनों की मौके पर ही मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चियों के पास ही बर्तन धो रही उनकी बुआ शशिकला खंडेलवाल भी मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। Bemetara news
घायल बुआ रायपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल शशिकला खंडेलवाल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। ![]()
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और पुलिस ने इस दुखद हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे ग्राम राउरपुर में शोक की लहर फैली हुई है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

