यातायात नियमों का उल्लंघन पर आए चालान तो मोबाइल से ही कर सकते है जमा करें.. जाने ई-चालान शुल्क जमा करने का तरीका
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर। यातायात पुलिस बिलासपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान का शुल्क निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन जमा करें। समय पर चालान जमा नहीं करने वाले प्रकरणों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिलहाल पोर्टल अपडेशन के कारण NextGen e-Challan के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन चालान जमा किया जा सकता है। आवश्यकता होने पर वाहन चालक आईटीएमएस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) पहुंचकर भी चालान जमा कर सकते हैं। ![]()
इसे भी पढ़ें : FRAUD : आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
लापरवाही पर निरस्त हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंसयातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना 24 घंटे के भीतर वाहन चालक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है तथा सात दिनों के भीतर चालान की हार्ड कॉपी डाक से भी उपलब्ध कराई जाती है। लगातार नोटिस के बावजूद चालान जमा नहीं करने पर मामला न्यायालय भेजा जाता है। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण और न्यायालय के आदेश पर वाहन की नीलामी जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। |
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई
चालान शुल्क जमा करने हेतु आनलाइन प्रक्रिया.. Step-by-step
- 1.गूगल क्रोम ओपन करें
- 2. नेक्स्ट जेन ई चालान टाइप करें
- 3. https;//103.195.218.159 ओपन करें
- 4. पे चालान ओपन करें
- 5. व्हीकल नंबर पर क्लिक करें
- 6. व्हीकल नंबर दर्ज करें
- 7. केप्च भरें
- 8. गेट डीटेल्स पर जाएं क्लिक करें
- 9. चालान डिटेल ओपन हो जाएगा
- 10. सामने बॉक्स पर राइट क्लिक करें
- 11. लास्ट में पे नाव का ऑप्शन दिखेगा क्लिक कर ओपन करें क्लिक
- 12. डायरेक्ट टू एसबीआई सेलेक्ट करें
- 13. नीचे बॉक्स पर राइट क्लिक करें ,सेलेक्ट करें
- 14. पेमेंट लिंक ओपन हो जाएगा
- 15. यूपीआई मेथड सेलेक्ट करें , क्यूआर कोड स्कैन करें
- 16. पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद कुछ समय इंतजार करें तुरंत बैक ना करें
- 17. प्रिंट ऑप्शन आने पर रसीद जनरेट करें आपका पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट: https://echallan.parivahan.gov.in/

इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों के रीलिफ होने से कलेक्टोरेट में पसरा सन्नाटा.. काम काज के लिए लोग



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

