Sat. Aug 1st, 2026

सर्वतारनेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, गूंजेगा हर-हर महादेव

सर्वतारनेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, गूंजेगा हर-हर महादेव
खबर शेयर करें..

सर्वतारनेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, गूंजेगा हर-हर महादेव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। वार्ड क्रमांक 20 शिक्षक कॉलोनी (अटल आवास) में नवनिर्मित सर्वतारनेश्वर महादेव देवालय में 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक भव्य त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर संपूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ये भी पढ़ें : ई-रिक्शा में पाइप लोड करते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

प्रथम दिवस 4 अगस्त (षष्ठी) को पंचांग पूजन एवं भगवान शिव के जलाधिवास की रस्में संपन्न होंगी। द्वितीय दिवस 5 अगस्त (सप्तमी) को समस्त आवाहित देवी-देवताओं सहित शिव परिवार का राजोपचार पूजन एवं अन्नाधिवास किया जाएगा।सर्वतारनेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, गूंजेगा हर-हर महादेव

ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?

वहीं तृतीय एवं अंतिम दिवस 6 अगस्त (अष्टमी) को भगवान शिव का दशविध स्नान, अचल प्राण प्रतिष्ठा, शिखर प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का विशेष आकर्षण 6 अगस्त, गुरुवार को दोपहर 2 बजे आयोजित महाभोग एवं विशाल भंडारा रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

इस धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। धम्मन साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती गिरजा चंद्राकर,डॉ बिशेसर साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. टी.के. चंदेल, दिनेश वर्मा, शशांक ताम्रकार एवं गोरेलाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश

सावन माह में आयोजित यह दिव्य धार्मिक महोत्सव क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। आयोजनकर्ता नीलम राजपूत ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर भगवान सर्वतारनेश्वर महादेव के दर्शन, पूजन एवं महाप्रसाद का लाभ लेने का आग्रह किया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg