ई-रिक्शा में पाइप लोड करते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्वनाथ वर्मा 47 वर्ष निवासी घूमर्रा चौकी जालबांधा के रूप में हुई है.
![]()
पाइप लोड करते हुए टकराया इलेक्ट्रीक तार से
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बिजेतला मोड़ के पास चंद्रेश वर्मा के हार्डवेयर गोदाम के सामने लगभग दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है. विश्वनाथ वर्मा ई-रिक्शा में लोहे के पाइप लोड कर रहे थे. इसी दौरान एक लंबा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से टकरा गया जिससे पाइप में करंट प्रवाहित हो गया और वे उसकी चपेट में आ गए.
ये भी पढ़ें : खुले में फेंके एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश
आसपास के लोगो ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जालबांधा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

