पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई को आवेदन के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, युवा कांग्रेस ने सड़क पर की धान रोपाई
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / उदयपुर। ग्राम उदयपुर में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों और युवा कांग्रेस की नाराजगी अब सड़क पर दिखाई दी। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाई विभाग को आवेदन देकर मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क पर धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : विधायक यशोदा वर्मा के प्रयासों से 56 करोड़ से अधिक के सड़क एवं सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया गया, आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सड़क पर धान रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो युवा कांग्रेस आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : प्रदेशभर में सितंबर से शुरू होगी स्मार्ट मीटर केवाईसी, राशन कार्ड-पासपोर्ट की तरह अब मीटर की भी होंगी पहचान
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुर्रे हेमराय जंघेल माधो पटेल रोशन धुर्वे बलराम साहू लोमश बघेल परसोत्तम जंघेल राजेंद्र निषाद सुमिरन वर्मा मोहित पटेल भागीरथी साहू तामेश्वर जंघेल नंदकुमार जंघेल अजय जंघेल मन्नू लोधी दीना जंघेल शामिल रहे।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

