जीवनसाथी वैवाहिक ऐप से शादी का झांसा, फिर ब्लैकमेलिंग; युवती से 1.67 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ के छुईखदान से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘जीवनसाथी ऐप’ के जरिए युवती की पहचान एक युवक से हुई। बातचीत और मुलाकातों के बाद आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरों को हथियार बनाकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवती ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के बाद छुईखदान पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया।
मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, एक युवती ने ‘जीवनसाथी ऐप’ पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान उसकी पहचान बिलासपुर निवासी रोहित यादव से हुई।
ये भी पढ़ें : जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! शुभम के मार्ट का कमाल, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 38 पैकेट सीज
बातचीत के बीच रखी निजी तस्वीरें.. फिर शुरू हुआ ब्लैकमैलिंग का खेल
दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकातें भी होने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान रोहित यादव ने युवती की कुछ निजी तस्वीरें अपने पास रख लीं।
इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। आरोपी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तस्वीरें वायरल नहीं करने के एवज में पीड़िता से करीब 1 लाख 67 हजार रुपये वसूल लिए।![]()
पीड़िता ने दिखाई हिम्मत किया छुईखदान थाने में शिकायत
लेकिन आरोपी की धमकियां यहीं नहीं रुकीं। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और छुईखदान थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें : पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई को आवेदन के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, युवा कांग्रेस ने सड़क पर की धान रोपाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
लोकेशन सामने आते ही पुलिस टीम ने कोरबा में दबिश दी और आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिलासपुर का रहने वाला है। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
ये भी पढ़ें : पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो में शराब की तस्करी, डेढ़ लाख की शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अन्य महिलाओ से भी है क्या जालसाजी.. पुलिस कर रही जाँच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कहीं अन्य महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में तो नहीं फंसाया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)


