Tue. Aug 4th, 2026

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! शुभम के मार्ट का कमाल, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 38 पैकेट सीज 

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! Poha packaged in August is selling in July! Shubham's Mart's amazing feat
खबर शेयर करें..

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! शुभम के मार्ट का कमाल, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, 38 पैकेट सीज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // आपको सुनने भले हीं अचरज लग सकता है कि सामान बनने से पहले हीं ग्राहक को मिल गया… जी हाँ यह खैरागढ़ के प्रमुख रिटेल स्टोर शुभम के मार्ट में अगस्त की पैकेजिंग डेट वाला पोहा जुलाई में मिलने का मामला सामने आया है। 

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! Poha packaged in August is selling in July! Shubham's Mart's amazing feat

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दरअसल 31 जुलाई को खरीदारी के दौरान एक ग्राहक ने “ॐ शांति कंपनी” के पोहे के पैकेट पर अगस्त 2026 की बैच नम्बर व पैकेजिंग डेट दर्ज देखी। ग्राहक ने इसकी शिकायत मार्ट कर्मचारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! Poha packaged in August is selling in July! Shubham's Mart's amazing feat
कार्यवाई करते हुए प्रशासनिक टीम

कस्टमर केयर से भी नहीं हुआ सम्पर्क, खाद्य एवं औषधि प्रशासन में शिकायत पर किया सामान सीज 

कस्टमर केयर पर संपर्क का प्रयास भी विफल रहने पर ग्राहक ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर  अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे अपनी टीम के साथ शुभम के मार्ट पहुंचे जहाँ जांच में अगस्त पैकेजिंग डेट वाले 38 पैकेट पोहा का मिला, जिन्हें तत्काल बिक्री से रोकते हुए पंचनामा बनाकर सीज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु का व्यापक प्रचार-प्रसार करने गांवों मे होगी मुनादी

ऐसे मामलों में कंपनी पर जुर्माना और एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबन जैसी हो सकती है कार्यवाई 

विभाग ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के अनुसार, भविष्य की पैकेजिंग डेट वाला उत्पाद मिसब्रांडिंग की श्रेणी में आता है, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में कंपनी पर जुर्माना और एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से खरीदारी के दौरान पैकेजिंग व एक्सपायरी डेट की जांच करने और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत शिकायत करने की अपील की है।जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! Poha packaged in August is selling in July! Shubham's Mart's amazing feat

जुलाई में बिकने लगा अगस्त की पैकेजिंग वाला पोहा! Poha packaged in August is selling in July! Shubham's Mart's amazing feat
सामान सीज..

ये भी पढ़ें : डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी, प्रेम-प्रसंग में युवक पर हमला

Siddarth pande food & sefty kcgशुभम के मार्ट में जो शिकायत प्राप्त हुई थी पोहा के संबंध में, उसको हमने देखा। उसमें कुछ जो है बैच नंबर और जो पैकेजिंग डेट है, अगस्त का था। जो शिकायतकर्ता ने बिल दिया था 31 जुलाई का, उस समय बिक्री की गई थी। पंचनामा बना के प्रारंभिक जांच कर उसको रखवाया गया है। उसकी खरीदी-बिक्री को जो है रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से इनको बोला गया है। आगे की जांच करके जो भी रहेगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

सिद्धार्थ पांडे, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन

.ये भी पढ़ें : अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु का व्यापक प्रचार-प्रसार करने गांवों मे होगी मुनादी




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg