वरिष्ठ अधिवक्ता से मारपीट और झूठे केस में फंसाने का आरोप, अधिवक्ता संघ ने की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कमलेश कोठले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि कमलेश कोठले ने वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर और सचिव संदीप दास वैष्णव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन वर्मा न्यायालय के आदेश पर शासकीय भूमि के सीमांकन के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान कमलेश कोठले से विवाद हुआ। ![]()
झूठे मामले में फ़साने का है आरोप
संघ ने कमलेश कोठले पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि घटना के बाद अर्जुन वर्मा के खिलाफ भी शिकायत देकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, अर्जुन वर्मा के खिलाफ अनुचित कार्रवाई नहीं करने और कमलेश कोठले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

