Tue. Aug 18th, 2026

कल्कि…’ की वजह से रुकी थी ‘अश्वत्थामा’

खबर शेयर करें..

कल्कि…’ की वजह से रुकी थी ‘अश्वत्थामा’

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // शाहिद कपूर के साथ बनने वाली निर्माता जैकी भगनानी की फिल्म ‘अश्वत्थामाः द सागा कंटीन्यूज’ पर एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा खुद जैकी ने किया है। उन्होंने पहली बार इसके बंद होने की वजह पर खुलकर बात की है। 2024 में घोषित इस बड़े प्रोजेक्ट को कई कारणों से आगे नहीं बढ़ाया गया।

भगनानी के मुताबिक, इसी दौरान ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी बड़े पैमाने की फिल्म सामने आई, जिसके बाद मेकर्स ने अपने प्रोजेक्ट पर दोबारा विचार किया। उनका कहना है कि बड़े बजट की फिल्म में सिर्फ पैसा लगाना काफी नहीं होता, बल्कि उसका कंटेंट भी दर्शकों के लिए अलग और खास होना चाहिए।

जैकी ने कहा कि ‘जब किसी फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जाता है तो दर्शक यह नहीं देखते कि उस पर कितना पैसा खर्च हुआ है, बल्कि यह देखते हैं कि फिल्म में नया क्या है। अगर कंटेंट में विशिष्टता नहीं है तो बड़े बजट का पैसा भी बेकार जा सकता है। इसी कारण ‘अश्वत्थामा’ रुकी या बंद हुई थी।’

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg