Wed. Aug 19th, 2026

मुढ़ीपार में 21 अगस्त को लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

AYUSH Health Fair - Diagnosis of complex diseases through Ayurveda-Homeopathyआयुष स्वास्थ्य मेला-जटिल रोगों का आयुर्वेद-होम्योपैथी से निदान
खबर शेयर करें..

मुढ़ीपार में 21 अगस्त को लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। विकासखंड खैरागढ़ के मुढ़ीपार में 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय निःशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन रंगमंच, बाजार चौक मुढ़ीपार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

 

आयुष विभाग के अनुसार शिविर का आयोजन संचालक, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की योजनानुसार किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी केसीजी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।AYUSH Health Fair - Diagnosis of complex diseases through Ayurveda-Homeopathyआयुष स्वास्थ्य मेला-जटिल रोगों का आयुर्वेद-होम्योपैथी से निदान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

शिविर में वात रोग, उदर रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न रोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाएगा।

 

इसके अलावा शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दोनों चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे।

 

आयुष विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg