Sun. Aug 30th, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज
खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के परिसर क्रमांक-1 में ‘फिट इंडिया अभियान’ के अंतर्गत “एक घंटा खेल के मैदान में” तथा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 28 से 30 अगस्त तक आयोजित इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए दौड़, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, स्पून रेस, बैडमिंटन और कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। खेल महोत्सव का उद्घाटन 28 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ. लवली शर्मा ने किया। आयोजन विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. रबि नारायण गुप्ता की देखरेख में संपन्न हो रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

उद्घाटन अवसर पर कुलपति शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में खेल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय को नियमित खेलकूद, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात खेल मैदान में उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने नियमित रूप से खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ ली।

खेल महोत्सव के उद्घाटन दिवस का प्रमुख आकर्षण 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता रही। महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

प्रतियोगिता के समापन पर महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में डॉ. नमन दत्त विभागाध्यक्ष गायन विभाग, डॉ. लीकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक गायन तथा अतिथि व्याख्याता डॉ. उमेश नेताम, शोधार्थी निहारिका, मधुष्मिता एवं जयपाल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg