Tue. Sep 1st, 2026

पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 3 चोरी के मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 3 चोरी के मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 3 चोरी के मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 लोरमी। लोरमी पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया है। ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो घरों से चोरी हुई दो मोटरसाइकिल समेत कुल तीन बाइक और किराना दुकान से चोरी किया गया तेल व नगदी सहित करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम ने संदिग्धों की पहचान शुरू की। पुलिस की टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दोपहिया वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने मोहम्मद रफीक और धनीराम मार्को को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच के दौरान पुलिस को चोरी की अन्य बाइक के संबंध में भी जानकारी मिली, जिसके बाद कुल तीन मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें : कुकदूर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

किराना दुकान में चोरी का भी खुलासा

वहीं, किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय अमर देवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया तेल और नगदी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की।

CCTV और त्रिनयन ऐप से मिली अहम मदद

लोरमी पुलिस की इस कार्रवाई में CCTV फुटेज और त्रिनयन ऐप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के कब्जे से बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 3 चोरी के मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लोरमी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के तीन मामलों का खुलासा होने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

यह भी पढे : शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का अधिकार, भेदभाव गलत : Highcourt  




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg