कुकदूर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कबीरधाम। कुकदूर थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹2.50 लाख का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामान में चोरी गए चांदी के जेवरातों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी शामिल है।
बाइक से करता था रेकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से रेकी करता था और सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 3 चोरी के मामलों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कुकदूर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कबीरधाम पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : बदहाल मार्ग को लेकर फूटा लोगो का गुस्सा, कई बार लगया गुहार, अब ग्रामीणों और छात्रों ने किया चक्काजाम



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

