Sat. Sep 12th, 2026

TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन

TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन
खबर शेयर करें..

TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जा रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षकों ने बरसते मौसम के बीच खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिसेसर दास साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात कर TET से जुड़ी विसंगतियों और शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।

अनुभव और सेवाकाल पर सवाल खड़ा करने जैसा है TET

फेडरेशन का कहना है कि वर्षों से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों को अब TET की अनिवार्यता के दायरे में लाना उनके अनुभव और सेवाकाल पर सवाल खड़ा करने जैसा है। संगठन ने सवाल उठाया कि जिन शिक्षकों ने पिछले 20-30 वर्षों से विद्यालयों में सेवाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित किया है, क्या उनकी योग्यता और शिक्षण गुणवत्ता को अब तक स्वीकार नहीं किया गया?

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन

फेडरेशन पदाधिकारियों ने TET की अनिवार्यता से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के सामने अपना पक्ष रखा और इस व्यवस्था में आवश्यक संशोधन अथवा विसंगतियों के निराकरण की मांग की।TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें : स्कूल जाने निकले 3 नाबालिग हुए लापता, पुलिस ने खोजबीन शुरू, आधी रात डोंगरगढ़.. पढ़ें पूरी खबर

संगठन के अनुसार, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री तथा प्रधानमंत्री तक पत्राचार के माध्यम से पहुंचाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिसेसर दास साहू और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

बारिश के बाद भी किया आवाज बुलंद

फेडरेशन ने कहा कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि TET के मुद्दे को लेकर शिक्षक गंभीर हैं और अपने अधिकारों एवं सेवा हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।

TET के विरोध में शिक्षकों ने उठाई आवाज, विधायक ने मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री व प्रधानमंत्री तक मुद्दा पहुंचाने का दिया आश्वासन खैरागढ़। शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जा रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षकों ने बरसते मौसम के बीच खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिसेसर दास साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात कर TET से जुड़ी विसंगतियों और शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन का कहना है कि वर्षों से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों को अब TET की अनिवार्यता के दायरे में लाना उनके अनुभव और सेवाकाल पर सवाल खड़ा करने जैसा है। संगठन ने सवाल उठाया कि जिन शिक्षकों ने पिछले 20-30 वर्षों से विद्यालयों में सेवाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित किया है, क्या उनकी योग्यता और शिक्षण गुणवत्ता को अब तक स्वीकार नहीं किया गया? फेडरेशन पदाधिकारियों ने TET की अनिवार्यता से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के सामने अपना पक्ष रखा और इस व्यवस्था में आवश्यक संशोधन अथवा विसंगतियों के निराकरण की मांग की। संगठन के अनुसार, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री तथा प्रधानमंत्री तक पत्राचार के माध्यम से पहुंचाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिसेसर दास साहू और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा की। फेडरेशन ने कहा कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि TET के मुद्दे को लेकर शिक्षक गंभीर हैं और अपने अधिकारों एवं सेवा हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामलाल साहू, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम देशमुख, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

इस दौरान फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामलाल साहू, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम देशमुख, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में 43 साल से कायम पोला पर्व पर बैल दौड़ की परंपरा, बारिश के बीच फतेह मैदान में उमड़ा जनसैलाब 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg