Thu. Sep 17th, 2026

गणेश विसर्जन से पहले पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

गणेश विसर्जन से पहले  पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने   का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
खबर शेयर करें..

गणेश विसर्जन से पहले  पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने   का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। आगामी गणेश विसर्जन और गणेशोत्सव के मद्देनजर खैरागढ़ शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार को कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने गणेश पंडालों में पहुंचकर आयोजन समितियों से चर्चा की और पर्व के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, आने-जाने के मार्ग, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गणेश विसर्जन से पहले  पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने   का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजन समितियों को सख्त हिदायत

संयुक्त निरीक्षण के दौरान गणेश पंडाल समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पंडाल परिसर में विद्युत तारों और कनेक्शनों को सुरक्षित रखने, ज्वलनशील सामग्री से बचाव करने तथा आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा।

बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। आयोजन समितियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक मार्गों और स्थानों पर अनावश्यक अवरोध न हो तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।

गणेश विसर्जन जुलूस में अनुशासन और सुरक्षा पर जोर

आगामी गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने आयोजन समितियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने, भीड़ को नियंत्रित रखने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें : सड़क किनारे अज्ञात शव, सिर पर चोट और चप्पल गायब, हत्या की आशंका 

इसके अलावा नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विसर्जन के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करने के निर्देश दिए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति या आपात परिस्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने के लिए कहा गया।

अधिकारियों ने की पैदल गश्त, नागरिकों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और गणेश पंडालों के आसपास पैदल गश्त भी की। अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए आम नागरिकों से संवाद किया और गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

पुलिस टीम ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। समितियों को स्पष्ट किया गया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

गणेश विसर्जन से पहले  पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने   का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

कलेक्टर-SP के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण कार्यक्रम में KCG जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टंकेश्वर साहू, पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना खैरागढ़ पुलिस की टीम मौजूद रही।

प्रशासन की नागरिकों से अपील

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने गणेशोत्सव में शामिल सभी आयोजन समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों से पर्व को शांति, सौहार्द, अनुशासन एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। नागरिकों से अफवाहों, विवाद और हुड़दंग से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।गणेश विसर्जन से पहले  पंडाल में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर-SP ने   का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : 91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता

अधिकारियों ने कहा कि गणेशोत्सव एवं विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार निगरानी और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई, ताकि गणेशोत्सव और विसर्जन कार्यक्रम सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें : सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg