राजनांदगांव में बारिश के चलते टली गणेश विसर्जन झांकी, अब इस तारीख निकलेगी झांकी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// बारिश के चलते गणेश विसर्जन झांकी को लेकर गणेश समितियों और प्रशासन के बीच शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में मौसम की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में लगभग सभी गणेश समितियों ने आज 25 सितंबर को विसर्जन झांकी नहीं निकालने और इसे शनिवार 26 सितंबर को निकालने पर सहमति जताई है।
यह भी पढ़ें : मंत्रालय की स्टाफ बस में भीषण आग, 30 से अधिक कर्मचारी थे सवार; कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
लगातार बारिश के कारण झांकी के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।प्रशासन और समितियों के बीच झांकी के मार्ग, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विसर्जन से जुड़े अन्य इंतजामों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। बैठक में बनी सहमति के बाद अब आज राजनांदगांव शहर में विसर्जन झांकी नहीं निकलेगी। यदि मौसम ने साथ दिया तो 26 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ें : बेमेतरा में आकाशीय बिजली का कहर, टावर का काम कर रहे दो लोगों की मौत
समितियों की सहमति के बाद प्रशासन द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है। इस बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, गणेश समिति से भावेश बैद, गोलू गुप्ता, गणेश पावर रघु शर्मा, प्रांशु , सौरभ महेश्वरी , रमेश अन्य समितिओ के सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे.



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

