Wed. Sep 30th, 2026

वन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा

Forest department raid: A cache of precious wood was found at the house of Paalimeta Sarpanchसागौन के लट्ठे और तख्ते बरामदवन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा
खबर शेयर करें..

वन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई // क्षेत्र के पैलीमेटा गांव में सरपंच व उसके भतीजे के घर वन विभाग की टीम ने सोमवार को दबिश दी और दोनों के घर से बेस कीमती लकड़ी सागौन और बीजा का जखीरा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जब्त कीमती लकड़ियों का सरपंच व उसके भतीजे के पास कोई वैध दस्तावेश नहीं मिला है। लकड़ियों की कीमत लाखों में आंकी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक वनांचल क्षेत्र पैलीमेटा में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पैलीमेटा के सरपंच के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान सरपंच के आवास से भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी का जखीरा बरामद किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वन विभाग को मिली थी पुख्ता जानकारी

विभाग ने सारा माल जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग को गुप्त सूत्रों से पैलीमेटा क्षेत्र में अवैध लकड़ी के भंडारण की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष दल ने सरपंच कुमार पाल पिता मायाराम पाल, सुनील पाल पिता गौतम पाल के घर पर अचानक दबिश दी।Forest department raid: A cache of precious wood was found at the house of Paalimeta Sarpanchसागौन के लट्ठे और तख्ते बरामदवन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा

सागौन के लट्ठे और तख्ते बरामद

तलाशी के दौरान घर के परिसर से भारी मात्रा में अवैध रूप से काटकर छुपाए गए सागौन के लट्ठे और तख्ते बरामद हुए। मामले में लिप्त मुख्य आरोपियों और संलिप्त लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही में लगे हुए हैं।

इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि की संलिप्तता सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि यह लकड़ी किस जंगल क्षेत्र से काटकर लाई गई थी, कहां खपाया जा रहा था और कब से यह कारोबार चल रहा था?  फि हाल वन विभाग की कार्यवाही जारी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!