Sun. Jul 5th, 2026

गंडई नगर पंचायत के वार्डों में करोड़ों की लागत से होगा विभिन्न विकास कार्य.. हुआ भूमिपूजन

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर पंचायत गंडई के विभिन्न वार्डो में लगभग 98 लाख रु की विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन आज शुक्रवार 17 मार्च को दोपहर 4 बजे किया गया. जिसमें वार्ड क्र. 07 में एसएलआरएम सेंटर पहुंच मार्ग तक 2.83 लाख का सीसी रोड़, वार्ड 11 में प्रवेश द्वार से अशोक अग्रवाल के दुकान तक सीसी रोड़ लागत 1.04 लाख, वार्ड 11 नूरजहां के घर से देव मेडिकल ( गायत्री हाटल) तक सीसी रोड़ लागत 4.03 लाख, का विकास कार्य होगा। 

इसी तरह वार्ड 15 में जयलाल कुर्रे के घर से मेन रोड़ तक सीसी रोड़ 0.90 हजार रु, वार्ड 15 तनुजा बंजारे के घर से मेन रोड़ तक सीसी रोड़ लागत 1.31 लाख, और वार्ड 15 शकून रात्रे के घर से मेन रोड़ तक सीसी रोड़ 2.02 लाख रु, वार्ड 6 में हाई मास्क लाइट 3.57लाख, वार्ड 14 में हाई मास्क लाइट 3.57 लाख, वार्ड 15 में रेस्ट हॉउस के पास यात्री प्रतीक्षालय निर्माण लागत 6.86 लाख, दुर्ग रोड़ में प्रवेश द्वार निर्माण 19.88 लाख, मेन चौक गंडई से नहर नाला तक, मेन रोड़ गंडई से शो रूम तक, कवर्धा रोड़ मेन चौक गंडई से आत्मानंद स्कूल पंडरिया तक एवं मेन चौक गंडई से साकेत दुबे के घर टिकरीपारा रोड़ तक प्रकाश व्यवस्था एवं एल ई डी लाइट स्थापना एवं पोल विस्तारीकरण कार्य लागत 51.14 लाख का भूमिपूजन किया गया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जघेंल, युवराज लाल टारकेशवर शाह खुसरो, नगर अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जाबिद खान, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, पार्षद भिज्ञेस यादव, लियाकत अली, नारायण चतुर्वेदी, पूर्णिमा कुंजाम, हबीब खान, नीलम नामदेव, नारायण जंघेल, राजेश पाल, सी एम ओ कुलदीप झा, अभियंता दीपाली तंबोली सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg