Sat. Aug 22nd, 2026

लगातार बारिश और ओलावृष्टि: लुड़का पारा..ठण्ड का अहसास

barish_ winter raining 1
प्रतीकात्मक चित्र
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर// मौसम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से पारा 10 से 15 डिग्री तक गिर गया है। शनिवार को कई जिलों में सुबह से लेकर शाम तक गरज चमक के साथ बारिश होती रही।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण -पश्चिम राजस्थान और पूर्वोत्तर राजस्थान निचले स्तर पर दो चक्रवात बने हुए हैं। दक्षिण की एक द्रोणिका की वजह से मौसम बदला हुआ है और बादल लगातार गरज रहे हैं। शुक्रवार को भी इसी वजह से बारिश हुई थी। वहीं शनिवार को भी कई जगह गरज-चमक के साथ बौछारें और ओले गिरने की संभावना है। बस्तर के सुकमा में पिछले 24 घंटे में 50-50 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीजापुर में 30 और भोपालपट्टनम में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर, पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी हल्की बारिश हुई।

कांकेर जिले में धमतरी-चारामा मार्ग पर ओलावृष्टि के कारण बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। वही आकाशीय बिजली गिरने से मौत भी हुई है।  हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर स्थित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से झारखंड तक क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर स्थित है।barish_ winter raining 1

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

       आज भी ऐसा रहेगा मौसम         विवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने तथा ओलावृष्टि होगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अपने अधिकतम गिरावट की स्थिति में आ चुका है।

    दलहन, तिलहन व टमाटर को नुकसान          पूरे संभाग में कहीं हल्की कहीं मध्यम बारिश और तेज हवाओं ने दलहन, तिलहन और टमाटर की फसल भारी क्षति पहुंचाई है। दुर्ग,राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा जिले में सुबह जोरदार घटा छाई रही और बीच-बीच में बारिश होती रही। सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस होती रही।

ऐसा रहा तापमान

 

तापमान अधि. न्यू.
रायपुर 27.6 21.2
बिलासपुर 22.4 19.5
पेंड्रा रोड 23.6 15.6
अंबिकापुर 25.4 14.7
जगदलपुर 29.9 17.9
दुर्ग 29.4 21.0
राजनांदगांव 32.0 21.8

आंकड़े मिलीमीटर में


source


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg