Breaking
Tue. May 26th, 2026

CG में बड़ा नक्सल हमला..हमले में 11 जवान शहीद..CM बघेल बोले-किसी को बख्शा नहीं जाएगा

CG में बड़ा नक्सल हमला..हमले में 11 जवान शहीद..CM बघेल बोले-किसी को बख्शा नहीं जाएगा
खबर शेयर करें..

दंतेवाड़ा// छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास बुधवार 26 अप्रैल को डीआरजी (District Reserve Guard) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला हुआ है। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। 6-7 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बहुत ही दुखद जताया है।

जानकारी के मुताबिक माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सलियों को डीआरजी के जवानों के अभियान की पहले से जानकारी थी। उन्होंने योजना बनाकर उन पर हमला किया। District Reserve Guard

solar pinal
solar pinal

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मुखबिरी की वजह से ही नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। शहीद हुए सभी जवान डीआरजी के हैं। डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। कल बुधवार को बारिश होने की वजह से वो फंसे हुए थे। डीआरजी की टीम फंसे जवानों को लेने प्राइवेट वाहन से जा रही थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ani // हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है:
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी.

CM बघेल ने व्यक्त की संवेदना..

सीएम भूपेश बघेल ने पूरे मामले पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी जा रही है, वह अंतिम दौर में चल रही है। इसी की हताशा में वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को किसी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर नक्सलवाद को समाप्त करेंगेCG में बड़ा नक्सल हमला..हमले में 11 जवान शहीद..CM बघेल बोले-किसी को बख्शा नहीं जाएगा

अमित शाह ने भूपेश बघेल से की बात..

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उन्हें हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य सरकार को चाहिए होगा, वो दिया जायेगा।

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg